गोड्डा, दिसम्बर 15 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय कोरियाना मुख्य सड़क पर शनिवार रात लगभग 8:30 बजे रूपनी गांव स्थित आयचा नदी पुल के पास एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक और सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार (संख्या- बीआर 01 बीई 1148) बसंतराय से कोरियाना की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह है। अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकाला। लेकिन पुलिस के मुताबिक चालक और सवार दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में ही पुलिस के डर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.