लखीमपुरखीरी, मई 4 -- लखीमपुर। थाना सिंगाही क्षेत्र में सिंगहा कलां गांव के पास सिंगाही-बेलरायां स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान अहमद जफर किदवई निवासी कैसरबाग, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किसी काम से लखनऊ से तिकुनिया जा रहे थे। इसी दौरान सिद्ध बाबा मंदिर से कुछ दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन की हालत देखकर हादसे की गंभीरता ...