लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के नदियामा गांव स्थित मुख्य सड़क पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा के सड़क किनारे पेड़ में टक्कर होने के कारण हुई भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौत व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला निवासी सुरेंद्र चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं गंभीर रूप से घायल की पहचान शेखपुरा जिला के ही चंद्रिका यादव के 26 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार के रूप में हुई। जबकि हादसे में घायल बेगूसराय जिला के सोनबरसा गांव निवासी दंपती की पहचान मसूदन यादव के 26 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार एवं उनकी 21 वर्षीय पत्नी विनीता कुमारी के रूप में हुई। जिनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। मृतक सह...