लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- थाना फरधान क्षेत्र के सरांय पुल देवकली के पास शुक्रवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों का इलाज चल रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रवही निवासी छोटे का 22 वर्षीय बेटा मनीष अपने गांव के दोस्त सचिन और एक अन्य के साथ थाना फरधान क्षेत्र के गांव दलेलनगर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। बताते हैं कि देर रात वापस लौटते समय देवकली स्थित सरांय पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल...