बागपत, मई 1 -- बालैनी। बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर नवादा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया।जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना कोई कार्यवाही किये बिना ही शव को अपने साथ ले गए। जानी क्षेत्र के रावा गांव निवासी 60 वर्षीय ताराचंद के खेतों पर लगे ट्यूबवेल का समरसेविल खराब हो गया था। गुरुवार की दोपहर वह ट्रैक्टर पर सवार होकर मशीन लेने के लिये बालैनी क्षेत्र के नवादा गांव में आ रहा था।जब वह बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर नवादा मोड़ के समीप पहुँचा तो उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिसके नीचे दबने से ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस उसको लेकर बालैनी अस्पताल में पहुँची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों...