गोपालगंज, अप्रैल 15 -- गोपालगंज। जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कुंवर बथुआ गांव के समीप बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। हादसे के बाद जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि कुंवर बथुआ गांव निवासी करण कुमार व उनके दोस्त सत्यम कुमार एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच गांव में उनकी बाइक एक व्यक्ति को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- पटमदा : स्टंटबाजी के चक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...