श्रावस्ती, मार्च 25 -- जमुनहा, संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कानीबोझी-राप्ती बैराज मार्ग पर बुधवार को वन बैरियर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हालत गंभीर देख सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा निवासी अर्जुन (22) पुत्र गंगाराम, कुंदन (17) पुत्र उदयराज व अरुण (10) पुत्र सिद्धि मल्हीपुर के ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी निवासी लालजी पासवान के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से सभी बाइक से बुधवार को वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान कानीबोझी-राप्ती बैराज मार्ग स्थित वन बैरियर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बालक समेत तीनों गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की ओर से एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घटनास्...