सहारनपुर, अप्रैल 2 -- बेहट। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची सहित सात महिलाएं श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कलसिया-छुटमलपुर मार्ग पर स्थित गांव संसारपुर के निकट हुआ है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित गांव चुनेहटी और पुष्पांजलि विहार निवासी श्रद्धालु डीसीएम में सवार होकर मां शाकंभरी देवी दर्शनों को गए थे। वापस लौटते समय चालक स्टेरिंग से नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसा होते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण व राह...