लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- लखीमपुर। खीरी जिले में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर के सहारे दो ट्रॉलियां जोड़कर जा रहे ग्रामीण हादसे के शिकार हो गए। ट्रैक्टर-ट्रालियां अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पांच की मौके पर मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हैं। उनको रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है। हादसा पढ़ुआ थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा स्थान के पास हुआ। बताया जाता है कि शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव में रहने वाले बाल गोविंद के बेटे का गुरुवार को मुंडन होना था। मुंडन कराने के लिए गांव के लोगों को दो ट्रॉलियों पर बिठाकर ले जाया जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर एक ही था। सभी को बहराइच जिले के किसी धार्मिक स्थान पर जाना था, लेकिन उससे पहले ही पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ट्रालियां खाई में पलट गई। पढुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार...