आजमगढ़, जुलाई 3 -- मुहम्मदपुर, आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ -जौनपुर मुख्यमार्ग पर रानीपुर रजमों गांव के पास बीती रात को साढ़े तीन घंटे के अंतराल पर दो सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई। जिसमें एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक घायल हो गया। वहीं दूसरी दुर्घटना गिट्टी लदी ट्रेलर अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराने के बाद पलट गई। ट्रेलर चालक बाल-बाल बच गया।

दुर्घटनाओं का विवरण आजमगढ़ - जौनपुर मार्ग पर रानीपुर राजमो के पास गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर मैजिक और गुमटी में टक्कर मारने के बाद पलट गया। इस घटना में ट्रेलर चालक 45 वर्षीय नरसिंह यादव पुत्र मुख्यलाल यादव जनपद संतकबीर नगर निवासी बाल-बाल बच गया। जबकि दुर्घटना में रानीपुर रजमों गांव निवासी हरिश्चंद्र गोंड की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गय...