बलिया, अप्रैल 23 -- बैरिया। मुंडन संस्कार करने के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली गुरुवार को पड़ोस के भोजपुर (बिहार) के ख्वासपुर में पलट गया। इस घटना में भोजपुर (बिहार) के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआं निवासी 18 वर्षीय हंस चौधरी, ख्वासपुर निवासी 18 वर्षीय नीरज, 17 वर्षीय सूरज तथा 20 वर्षीय मुकुल घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद हंस को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्स्कों ने घर भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक ख्वासपुर रिस्तेदारी से महुलीघाट मुंडन संस्कार करने ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पलटने से इंटर के छात्र की मौत, तीन अन्य जख्मी यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत यह भी पढ़े...