अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लदा ट्रक, चालक-उपचालक घायल
देवघर, जून 11 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी नावाडीह गांव के समीप कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक को आंशिक चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ललमटिया से कोयला लोड कर गिरिडीह की ओर जा रहा था। नावाडीह गांव के समीप पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदा कोयला आसपास बिखर गया। हादसे में सड़क किनारे लगा बिजली का पोल और विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित हाइवा गड्ढे में पलटी, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे घटना की सूचना पर एसआई दिनेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.