कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कोलकाता निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह कंटेनर चालक है। बंगाल से कंटेनर में चूनी लादकर सोमवार की दोपहर कानपुर जा रहा था। सैनी कोतवाली के गुरुकुल विद्यालय के समीप झपकी आने से कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। वहीं, दुर्घटना के बाद प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, जाम जैसी स्थिति नहीं बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...