सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- गोसाईगंज,संवाददाता। काम पर जा रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। गोसाईगंज के फतेहपुर संगत चपरहवा निवासी कृष्ण कुमार निषाद(45) दिहाड़ी मजदूरी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर वह ई रिक्शा पर बैठकर काम पर जा रहा था। हयातनगर के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। नीचे दबने से कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारजन उसे मेडिकल कालेज सुलतानपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत, दर्जनभर लोग जख्मी यहां से उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.