गाजीपुर, फरवरी 10 -- दुल्लहपुर (गाजीपुर)। सामने से आ रहे वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार युवक की सोमवार की देर रात को जान चली गई। हादसा दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित नेशनल हाईवे-124डी पर शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र पासवान पुत्र स्विच पासवान बाइक से घर से जलालाबाद की ओर जा रहा था। निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-124डी पर शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास अचानक सामने से आए वाहन से बचने के प्रयास में रविंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत आठ फिट गहरे गड्ढे में औंधे मुंह गिर गया। गिरने से उनके नाक व मुंह से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब आधे घंटे बाद लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.