अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलटी एंबुलेंस, चालक घायल
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- लखीमपुर। पसगवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 जंग बहादुर गंज बाईपास के पश्चिमी छोर पर पनई तिराहे के निकट सोमवार को एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर से आ रही एंबुलेंस जैसे ही पनई तिराहे के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दुर्घटना के समय एंबुलेंस में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। हादसे की सूचना पर जंगबहादुरगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे चालक लोकेश कुमार (45) पुत्र रामकिशन, निवासी सोनीपत, हरियाणा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। दुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.