अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक और मजदूर बाल-बाल बचे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- बीरापुर। बीरापुर-फतनपुर मार्ग पर भोजेमऊ गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर का अगला टायर अचानक फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और उसके साथ मौजूद मजदूर बाल-बाल बचे। फतनपुर थाना के बीरापुर-फतनपुर मार्ग के किनारे बसे गांव भोजेमऊ में लकी ईंट उद्योग धनऊपुर से ईंट लादकर एक ट्रैक्टर फतनपुर के पटहटिया जा रहा था। गुरुवार को करीब 11 बजे अचानक ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया, जिससे चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के समय चालक राम सिंह छत्तीसगढ़ के अपने दो मजदूर साथियों के साथ ट्रैक्टर पर मौजूद था। दुर्घटना होते ही चालक और मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.