अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा,क्षतिग्रस्त
साहिबगंज, जून 23 -- उधवा। केलाबाड़ी-सकरीगली के बीच निर्माणाधीन फोर लेन सड़क के उधवा चौक स्थित ओवरब्रिज के पास सोमवार को डस्ट लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटना में सिर्फ वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार डस्ट लोड ट्रक केलाबाड़ी की ओर से राजमहल की ओर जा रहा था। इसी बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी व कीचड़मय होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीणों ने सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नेशनल हाइवे का हाल कुछ तो करें सरकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.