चंदौली, मार्च 1 -- धीना। सैयदराजा जमनिया राष्ट्रीय मार्ग पर कोदई गांव के पास रविवार को ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दौरान रामनगर निवासी 35 वर्षीय चालक लोरिक यादव बाल-बाल बच गया। वह रामनगर से ट्रक पर सीमेंट लेकर जमनिया जा रहा था। नींद लगने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। ग्रामीणों ने केबिन से चालक को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.