दुमका, मार्च 22 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी के सीमावर्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर-लक्ष्मीपुर मार्ग पर रामपुर के समीप जामा सिकटिया गांव में शनिवार को एक तीखे मोड़ पर टोटो पलट जाने से उसमें सवार पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में जरमुंडी मदनपुर निवासी राधे दास एवं उसकी पत्नी कामेश्वरी देवी शामिल हैं। इस घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और भीम आर्मी के बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष राहुल कुमार एवं स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की तथा एंबुलेंस की मदद से दोनों पति पत्नी को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ उमाशंकर मेहरा ने घायलों का इलाज किया। जरमुंडी सीएससी में दोनों का इलाज किया जा रहा है। इधर, घायल राधे दास की पुत्री पूनम कुमारी ने बताया कि वह जान्डिस (प्लीहा) से पीड़ित है और बीमारी के आयुर्वेदिक इलाज ...