प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-चांदा मार्ग के आमापुर मोड़ पर सवारियों से भरा टेंपो रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव निवासी 24 वर्षीय किरन कुमारी पत्नी फूलचंद, 27 वर्षीय सविता पत्नी श्यामशंकर, पांच वर्षीय अभिजात व एक तीन वर्षीय मासूम सहित एक अन्य युवक टेंपो से जा रहे थे। टेंपो पर सवार लोग अपने रिश्तेदार को देखने के लिए चांदा सुल्तानपुर जा रहे थे। अचानक टेंपो आमापुर मोड़ के निकट पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया। सड़क पर ही वह पलट गया। चीख पुकार पर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 के चालक प्रमोद, महिला आरक्षी पून...