लातेहार, मई 27 -- मनिका प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिंजो पंचायत के केडीमहुआ गांव में बुधवार की अहले सुबह अवैध बालू लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे एक खपरैल मकान के छप्पर पर चढ़ गया। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जमुना औरंगानदी से अवैध बालू लेकर एक ट्रैक्टर मनिका की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति और अनियंत्रित होने के कारण ट्रैक्टर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर मोहन सिंह के खपरैल घर के छप्पर पर जा चढ़ा। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक घायल घटना के समय हादसे के समय घर के अंदर परिवार के लोग सो रहे थे। अचानक जोरदार आवाज से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घर में सोए लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान का दरवाजा,छप्पर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के...