सोनभद्र, मई 1 -- खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत के धीपा गांव में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से शादी समारोह से वापस अपने घर मांची के मड़पा गांव लौट रहे थे।मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव निवासी 65 वर्षीय शंकर पुत्र गर्जन सिंह, 26 वर्षीय राजधारी पुत्र रामवृक्ष तथा 26 वर्षीय बालचन्द पुत्र राजनाथ एक ही बाइक पर सवार होकर रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में गुरुवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार की सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव के धीपा में बाइक अनियंत्...