अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर
गुमला, मई 15 -- गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान भुसरीटोली निवासी बालमुकुंद सिंह (35वर्ष) के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार बालमुकुंद सिंह अपनी बाइक से किसी काम से कोनवीर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे पानीसानी कुलूकेरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को पालकोट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.