अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल
कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ। चौधरी कोल्ड टोल प्लाजा के आगे अचानक चक्कर आने से एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। फर्रुखाबाद जनपद के जैदपुर महोई गांव निवासी विक्रम (22) पुत्र जसकरन कश्यप शुक्रवार शाम अपने मामा रमाकांत के घर छबीलेपुर आया था। बताया गया कि वह अपनी ममेरी बहन प्रिया के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आया था। शनिवार दोपहर विक्रम किसी कार्य से बाइक द्वारा नवीगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही वह चौधरी कोल्ड टोल प्लाजा के आगे पहुंचा, तभी उसे अचानक चक्कर आ गया। इससे उसका बाइक पर नियंत्रण समाप्त हो गया और बाइक सडक़ पर गिर गई। हादसे में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.