बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के ग्राम बेलवाडाड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप कर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुसौरा बाजार से कलवारी की ओर आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें बाइक चालक रजनीश पांडेय (26) पुत्र दिव्य प्रकाश पांडेय, निवासी ग्राम डीहुकेपुरवा थाना लालगंज की हालत गंभीर हो गई। वहीं साथ में सवार आकाश पांडेय (24) पुत्र हरिकेश पांडेय निवासी आइलिया थाना लालगंज भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी कलवारी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रजनीश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...