सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के जयसिंहपुर-सुदनापुर मार्ग पर सोमवार की शाम पांच बजे के करीब महमूदपुर गांव के पास बाइक सवार अनुराग निवासी बेला मोहन कामतागंज थाना कोतवाली देहात गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर कई मीटर दूर तक घिसटते चले गए। बाइक सवार उन्हें गम्भीर चोटें आई हैं। उसके साथी अजय को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने फोन कर एम्बुलेंस बुलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...