सोनभद्र, अप्रैल 9 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा से कोन मार्ग पर स्थित डहकुडंडी में बुधवार की रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर कर गंभीर रुप से घायल गया। इलाज के दौरान युवक की चोपन अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार की रात तेलगुड़वा से कोन मार्ग पर काम करके तेलगुड़वा से कोटा बाजार स्थित डेरा पर वापस लौट रहा, बाइक सवार 18 वर्षीय बाबी कुमार पुत्र बब्बल निवासी देवरा पन्नूगंज टोला डहकूडंडी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। गिरने के चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार को पीआरवी पुलिस ने चोपन अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत बाबी को मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में बाइक सवार बाबी की मौत की सूचना चोपन अस्पताल से मिलते ही चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्...