रामपुर, जून 24 -- तेज रफ्तार बाइक बुधवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के भौनकपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वेदप्रकाश बाइक पर पीछे बैठे थे। बाइक ऐंचोरा गांव निवासी भगवानदास चला रहे थे। दोनों लोग मजदूर खोजने के लिए पास के ही ग्राम लाडपुर जा रहे थे। इसी दौरान लाडपुर और भौंनकपुर के बीच अचानक बाइक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक सड़क से उतरकर सीधे किनारे बनी खाई में जा गिरी। जिससे वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषि...