सुल्तानपुर, मार्च 6 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर भाखरा निवासी मोहम्मद शकील पुत्र बंसी शुक्रवार सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। वह दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक निजी स्कूल के सामने स्थित तिराहे पर पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में उतरकर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल शकील को बेहोशी की हालत में सीएचसी दोस्तपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल आंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना...