औरैया, मार्च 24 -- सहायल, संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। लहरापुर निवासी दिनेश कुमार अपने पुत्र मोहित और पुत्रवधू सरिता कुशवाहा के साथ बिधूना से घर लौट रहे थे। ग्राम सारी मोड़ के पास उनकी वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सरिता कुशवाहा घायल हो गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.