हापुड़, अप्रैल 9 -- थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर ग्राम अकड़ौली में स्थित एकर होटल के पास कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को वापस उसके घर भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करा दिया था। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला डींग के गांव उबाका निवासी चालक अली अपने ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लेकर बुलंदशहर से हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर गांव अकड़ौली स्थित सतवीर होटल के पास पहुंचा तो नींद की झपकी आ गई। इस दौरान उसका ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.