चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनुमंडल कार्यालय के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार रेड चर्च के फादर कुंदन मालूवा अपनी धर्मपत्नी के साथ रांची से चक्रधरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान असनतलिया स्थित अनुमंडल कार्यालय के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया के नीचे जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को कार से बाहर निकाला और तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में फादर कुंदन मालूवा के कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं उनकी पत्नी सुरक्षित बताई...