प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- कुंडा, संवाददाता। गाजियाबाद से प्रयागराज की ओर जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। गाजियाबाद के शास्त्रीनगर नंद गांव निवासी आशू कुमार अपने साथी शिव कुमार और देवेन्द्र कुमार के साथ सोमवार रात कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंचे। अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। पटेल,अतौलिया गांव निवासी राम लखन की बेटी मोहिनी घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...