बांदा, मई 29 -- बदौसा। चित्रकूट दर्शन कर कानपुर अपने निजी वाहन से जा रहे मार्ग दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख चिकित्सक ने सभी घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को कानपुर के महाराज नगर निवासी 35 वर्षीय मानवेन्द्र,45वर्षीय संदीप, 37वर्षीय आदर्श और 26 वर्षीय अभिषेक चित्रकूट से दर्शन कर चार पहिया द्वारा घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में झांसी प्रयागराज राष्ट्रीय राज्यमार्ग मे ग्राम बदौसा थाना क्षेत्र स्थित प्रयागराज ढाबा के पास चार पहिया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गई। जिसमें सभी कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को...