प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- गौरा। कनेवरा गांव से कार सवार फतनपुर बाजार की ओर जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रायबरेली-जौनपुर हाईवे किनारे गौरा पूरे बदल गांव के पास अनियंत्रित होकर कार खड्ड में जाने के बाद एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अजीत व कुलदीप प्रयागराज को हल्की चोटें आई। दोनों कनेवरा में रिश्तेदारी आए थे। वहां से फतनपुर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.