आरा, अप्रैल 26 -- आरा, हि.सं.। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी मोड़ के समीप रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। उसमें चालक समेत कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा। घायलों में पटना जिला निवासी राहुल कुमार सहित दो युवक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह कार सासाराम की तरफ से आरा की ओर जा रही थी। उसी दौरान सहंगी मोड के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। उससे कार सवार पटना निवासी राहुल कुमार समेत दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों से सहयोग से दोनों को इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाया गया। बाद में परिजन गड़हनी पीएचसी पहुंचे और दोनों को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.