बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटी, 6 लोग घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में उसपर सवार आठ लोग घायल हो गये। छह लोगों को मामूली चोटें आईं थी और वे प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गये हैं। जबकि, गंभीर रूप से घायल चाची-भतीजी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान अरियरी प्रखंड के चकअवगिल गांव निवासी सुलेखा कुमारी और रेशमा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सभी लोग शेखपुरा गांव लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...