अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- सल्ट, संवाददाता। रामनगर से देघाट जा रही रोडवेज बस सोमवार को भकराकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सभी यात्री बाल बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को रोडवेज की बस रामनगर से देघाट जा रही रही थी। दोपहर करीब दो बजे भकराकोट के पास पहुंची थी। तभी अचानक एक कार बस के सामने आ गई। चालक ने कार को बचाने के प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे की ओर उतर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब दस से 12 यात्री सवार थे। बस के अनियंत्रित होने पर यात्री भी सहम गए। गनीमत रही कि चालक के सूझबूझ से हादसा टल गया। अन्यथा बस पलट भी सकती थी और एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। उत्तराखंड परिवहन निगम के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं।...