चंदौली, फरवरी 8 -- धीना। बरहनी क्षेत्र के भदखरी गांव के पास शनिवार को सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोलर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने से रोलर पलटने की स्थिति में आ गया लेकिन संयोग अच्छा था कि दुर्घटना होने से टल गई। घटना के बाद पुलिया पर रोलर फंसे रहने से कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही संबंधित ठेकेदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से रोलर को हटाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि रोलर चालक सुरक्षित है और रोलर को हटा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.