लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर छतर बगीचा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाइवा ने बिजली के पोल को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे बकसीडीपा फीडर की बिजली सुबह से प्रभावित है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर एक घर की छत पर जा टिका है। जिससे भवन को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही घर के बाहर खड़ी दो कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं है। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाइवा ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके पर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दि...