दुमका, मई 31 -- हंसडीहा-देवघर एनएच-133 पर धमना कुंडा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित पेड़ को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हालांकि मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार को देर रात में हुई। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक जिम्मी हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए गैस कटर, क्रेन एवं जेसीबी की व्यवस्था की गई। करीब ढाई घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान शाहिल शेख (22), ग्राम खिदिरपुर, थाना नोलडीह, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वहीं सहायक चालक अली उल्...