घाटशिला, अप्रैल 6 -- धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर भारत पेट्रोलियम पंप के समीप फ्लाईओवर से उतरने के क्रम में एक टाटा 4018 मॉडल की 16 चक्का हाइवा गाय को बचाने के क्रम में अपनी लेन को छोड़ डिवाइडर पार कर दूसरे लेन से गुजर रही वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। बता दें कि हाइवा चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर तोड़ते हुए घाटशिला से बहरागोड़ा जाने वाली मार्ग पर चला गया। उस रोड से एक टाटा 407 सरिया लेकर जा रहा था। अचानक हाइवा के सामने आने के कारण वह तत्काल नियंत्रण नहीं कर सका और हायवा के साथ उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। उसी दौरान 407 के पीछे से आ रहा एक 16 चक्का डाला ट्रक भी 407 से टकरा गया। दुर्घटना में 407 के ड्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.