कटिहार, जून 10 -- कुरसेला। निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर ढावा सुतारा के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जमुई से बालू लोड कर कटिहार जा रही हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बताया गया कि हाइवा चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हाइवा हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक और उपचालक को मामूली चोटें आईं। दोनों की जान बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएच पर वाहनों की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही से अक्सर दुर्घटना की स्थिति बनती रहती है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित हाइवा गड्ढे में पलटी, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर

हिंदी हिन्दु...