आरा, जून 1 -- -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह हुआ हादसा -इलाज कराने जाने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार दारोगा दंपती को कुचल दिया -स्थानीय आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम, हाइवा को किया गया क्षतिग्रस्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार दंपती को जबरदस्त ठोकर मार दी। इसमें स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। हादसे में उनके पति भी चोटिल हो गये। उन्हें मामूली चोट आयी है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। मृत महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह की 40 वर्षीया पत्नी नीतू देवी थी। सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह झारखंड पुलिस में सब इंस्...