देवघर, मार्च 19 -- देवघर। देवघर-सारठ मुख्य पथ स्थित सारवां बस स्टैंड के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा गांव निवासी कन्हैया रवानी बाइक चलाते हुए कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सारवां बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित हाईवा चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर गया और हाईवा के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल हाईवा को रोक लिया, लेकिन मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सारवां थाना पुलिस मौके पर पहु...