लातेहार, मार्च 30 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पकरी गांव के समीप सोमवार को एक स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बालूमाथ निवासी मो. समीम, मो. तौफीक एवं वासुदेव साहू के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग लातेहार से आवश्यक कार्य कर अपने घर बालूमाथ लौट रहे थे। इसी दौरान पकरी विद्यालय के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सक अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायलों के सिर,पैर सहित शरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.