अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर
अररिया, जून 18 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित जहांगीर बस्ती ओवरब्रिज फोरलेन पर गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, इसमें स्कॉर्पियो अचानक टर्निंग लेते हुए एक लेन से दूसरी लेन में जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और राहत कार्य शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.