अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक-युवती घायल
सासाराम, जून 29 -- नोखा, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर नासरीगंज मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नोखा पहुंचाया। घायलों की पहचान राजपुर निवासी 16 वर्षीय कोमल कुमारी और 18 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय प्रताप ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है तथा स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.