अनियंत्रित स्कूटर डिवाइडर से टकराया, युवक घायल
अमरोहा, मई 16 -- डिडौली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत निवासी सतपाल सिंह का बेटा उपदेश कुमार शुक्रवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गया। वह अम्हेड़ा गांव स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह स्कूटर से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि चौधरपुर अंडरपास से होकर जिवाई गांव के पास हाईवे स्थित एक ढाबे के नजदीक पहुंचते ही उसका स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई अन्य वाहन मौके से नहीं गुजर रहा था। राहगीरों ने घायल उपदेश को सड़क पर कराहता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.